ईमानदारी, शुचिता और मौन

शुचिता का शंखनाद: जब ईमानदारी मौन धारण करती है

ईमानदारी (Honesty) और शुचिता (Integrity/Propriety) दोनों ही चरित्र के मूलभूत स्तंभ हैं, ईमानदारी जहां तथ्यों और वचनों से जुड़ी है। अतः जो देखा, सुना या जाना, वही कहना। चोरी न करना, झूठ न बोलना, और किसी को धोखा न देना। शुचिता (Integrity) – 'नैतिकता' का आंतरिक स्वरूप है अत:,  आंतरिक मानसिकता, निर्णय और चरित्र की शुद्धता। यह सिद्धांतों और विचारों से जुड़ी है। आपके विचार, वचन और कर्म का पूर्णतः एक समान होना। शुचिता तब है जब आप वही करें जो सही है, भले ही कोई देख रहा हो या नहीं (आत्म-संयम)।

आज के दौर में सफलता, चालाकी और रणनीतियों को एक नया पैमाना मान लिया गया है जो जितना जोड़-तोड़ कर सकता है, उसे समाज उतना ही 'स्मार्ट' और 'सक्षम' समझने लगता है ऐसे में, यदि कोई व्यक्ति ईमानदारी, सरलता और चरित्र की शुचिता का मार्ग चुनता है, तो लोग अक्सर उसे सीधेपन की श्रेणी में डालकर 'कमजोर' समझने की भूल कर बैठते हैं इस संबंध में महात्मा गांधी द्वारा कही गई बात हमें याद रखनी चाहिए:

"सत्य (ईमानदारी) एक विशाल वृक्ष है, उसकी जितनी सेवा की जाती है, उतने ही फल उसमें आते हैं, उनका अंत नहीं होता।"

लेकिन क्या ईमानदारी वाकई एक कमजोरी है?  या फिर यह एक ऐसी आंतरिक शुचिता है, जिसे समझने की समझ हर किसी में नहीं होती?

राजनीतिक शतरंज की बिसात और धूर्तता का खेल

बेहद सटीक बात तो यह है कि"ईमानदार लोग चालाक नहीं होते, ऐसा नहीं कि उन्हें राजनीतिक शतरंज की बिसात बिछानी नहीं आती, बात बस इतनी है कि उन्हें राजनीति का यह गंदा खेल ही पसंद नहीं।"

अक्सर यह मान लिया जाता है कि जो व्यक्ति किसी के खिलाफ साजिश नहीं रच रहा, वह मासूम है या उसे दुनियादारी की समझ नहीं हैसच तो यह है कि एक ईमानदार व्यक्ति भी इंसानी फितरत, धोखे और चालाकियों को बखूबी समझता हैअंतर बस इतना है कि जहाँ एक धूर्त व्यक्ति दूसरों को मात देने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है, वहीं एक ईमानदार व्यक्ति की अंतरात्मा उसे इस दलदल में उतरने की इजाजत नहीं देतीवे खेल के नियम जानते हैं, पर वे उस खेल का हिस्सा बनकर खुद को गंदा नहीं करना चाहते

शुचिता: एक वरदान या सजा?

ईमानदार व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी उसकी 'अंतरात्मा' होती हैउसकी अंतरात्मा इतनी संवेदनशील होती है कि किसी दूसरे का अहित सोचना तो दूर, अनजाने में भी किसी को ठेस लग जाए, तो उसके भीतर एक गहरी टीस उठने लगती है

विडंबना देखिए कि आज की बेईमान दुनिया में इसी संवेदनशीलता और अच्छाई को एक सजा बना दिया जाता है ऐसे लोगों को बार-बार आजमाया जाता है, उनका फायदा उठाया जाता है, और उन्हें ठगा जाता है समाज का यह दोहरा रवैया हैजो जितना साफ और स्पष्ट बोलता है, लोग उसकी नीयत पर उतने ही धुंधले चश्मे से देखते हैं

मौन: कमजोरी नहीं, पवित्रता की ढाल है

जब कोई ईमानदार व्यक्ति अपने खिलाफ हो रहे अन्याय, धोखे या चालाकियों को देखकर भी शांत रहता है या चुपचाप वहाँ से हट जाता है, तो दुनिया तुरंत उसे उसकी हार या कायरता मान लेती हैलोग सोचते हैं कि वह डर गया या उसके पास जवाब नहीं है

लेकिन इस मौन का वास्तविक सच कुछ और ही है वह व्यक्ति डरता नहीं है वह मौन रहता है क्योंकि वह अपनी आंतरिक पवित्रता, अपनी मानसिक शांति और अपने मूल्यों को उस भीड़ के जहरीले माहौल से बचाना चाहता है वह जानता है कि कीचड़ पर पत्थर फेंकने से खुद के कपड़े ही गंदे होते हैं उसका मौन असल में एक सुरक्षा कवच है, जो उसे दुनिया की नकारात्मकता से दूर रखता हैमौन रहना एक साधना है, और यह उस व्यक्ति की ताकत है जो जानता है कि शब्दों का सही उपयोग कहाँ करना है।

इस संबंध में मुंशी प्रेमचंद ने कहा है कि-

"सरलता और ईमानदारी का मजाक उड़ाना कमज़ोर दिमाग के लोगों का काम है, क्योंकि वे नहीं जानते कि सीधे बने रहने के लिए कितनी बड़ी ताकत की ज़रूरत होती है।"

निष्कर्ष: ईमानदारी ही परम बल है

ईमानदारी कोई कायरता या मजबूरी का नाम नहीं है, यह एक सचेत चुनाव (Conscious Choice) है परिस्थितियों के सामने घुटने टेककर चालाक बन जाना बहुत आसान है, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी अपनी अच्छाई और चरित्र की शुचिता को बचाए रखना सबसे कठिन काम है लेकिन एक ईमानदार व्यक्ति इस बात को भी अच्छी तरह जानता है कि जो इंसान छोटी-छोटी बातों में सच्चाई और ईमानदारी को गंभीरता से नहीं लेता, उस पर बड़े मामलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

इसलिए, किसी सीधे और सच्चे इंसान के मौन या उसके शालीन व्यवहार को‌ उसके चरित्र की शुचिता समझा जाना चाहिए न कि उसकी कमजोरी। उसका मौन उसकी गरिमा है, और उसकी ईमानदारी उसका सबसे मजबूत आत्मबल

विलियम शेक्सपियर की इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि-  "कोई भी विरासत ईमानदारी जितनी समृद्ध नहीं होती"

सच है न....?

 

Comments

Popular posts from this blog

01-"अपने विचार, अपना उपचार"

भगवती सूत्र : जैन दर्शन का ज्ञानकोश

यूजीसी नियम 2026 पर विवाद